फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Ghaziabad: पैर में गोली लगने से गो-तस्कर घायल, दो साथी फरार, दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे

Thu, 22 Dec 2022 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक गो-तस्कर घायल हो गया। इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।   
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में बुधवार की रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  हालांकि इसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र के कनौजा से सदरपुर रोड की है। यहां स्वाट टीम और पुलिस की गोकशी में फरार आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश इरफान निवासी-थाना मसूरी, गाजियाबाद घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर उसके दो साथी भाग निकले।

बदमाश गोकशी के मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ गोकशी, चोरी, गैंगस्टर सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें