फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाले में गिरी गाय, चार घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाली

विज्ञापन
नाले में गिरी गाय को निकालते कर्मी।
विज्ञापन
गाजियाबाद। शुक्रवार की सुबह हरसांव नाले में एक गाय गिर गई। नाला सकरा होने की वजह से वह निकल नहीं पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग और नगर निगम को दी। मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची और जेसीबी से सड़क का कुछ हिस्सा तोड़कर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया। सिविल डिफेंस सेक्टर वार्डन शशांक ने बताया कि वह सुबह दफ्तर जा रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि हरसांव के नाले में गाय गिर गई है। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल और निगम के कर्मचारियों को सूचना दी। टीम के साथ ही गाय निकालने में शशांक भी नाले में उतर गए। गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें