फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तहेरे भाई ने बहन से की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। मसूरी के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक तहेरे भाई ने अपनी बहन से छेड़खानी की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह घटना 2 सितंबर को हुई थी, जब घर पर कोई नहीं था। आरोपी भतीजा युवती के कमरे में घुस गया और उससे बदनियती से छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी घबराकर मौके से भाग गया। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बुधवार को वेव सिटी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें