फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाबालिग से कर ली कोर्ट मैरिज, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट मैरिज करने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के पिता ने विजयनगर थाने में मुकेश कोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दो जनवरी 2024 को मुकेश कोरी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने किशोरी को तीन जनवरी को मुकेश के घर से बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने बेटी को उन्हें सुपुर्द कर दिया लेकिन मुकेश को दो दिन बाद ही थाने से छोड़ दिया।
आरोप है कि अब मुकेश उन पर दबाव बना रहा है कि लड़की को उसके साथ भेज दो नहीं तो हत्या करा दूंगा। आरोप है कि मुकेश ने उनकी बेटी का फर्जी आयु प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनवाकर कोर्ट मैरिज कर ली। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें