फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालतों में चल रही है सुनवाई 

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालतों में चल रही है सुनवाई  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। लॉकडाउन का पालन करते हुए महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से की जा रही है। इसके अलावा कोई भी अर्जी urgent.districtjudgeghaziabda@gmail.com पर भी मेल करके अदालत में दाखिल कर सकते हैं। लॉक डाउन में जनपद न्यायालय में आठ अदालतें में कामकाज चल रहा है। जिला एव सत्र न्यायाधीश की अदालत में सभी सेशन कोर्ट की जमानत अर्जी सुनी जाएगी। वहीं, निचली अदालतों के सभी जमानत प्रार्थनों पत्रों की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में सुनी जाएगी।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरकेश कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लॉक डाउन की अवधि में फिलहाल आठ अदालतों में काम शुरू किया गया है। इसमें कई विशेष अदालतें शामिल है। कुमार ने बताया कि अदालतों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन हो रहा है। सामुदायिक दूरी का पालन करने के मकसद से जमानत प्रार्थना पत्रों पर इन दिनों ऑनलाइन ही सुनवाई हो रही है। जिला जज की अदालत में ही सभी सेशन कोर्ट की जमानत अर्जी सुनी जाएगी। वहीं निचली अदालतों की सभी जमानत अर्जी की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई जानकारी लेना चाहे तो 0120- 2754394 पर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें