फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खरीदारी करने जा रहे दंपति को कार सवारों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-16 मदर डेयरी के पास दिल्ली निवासी दंपति के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ितों की कार को ओवरटेक कर रुकवाया फिर मारपीट की। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार सवार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वीनू शर्मा पत्नी मनीश शर्मा निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली ने बताया कि वह अपने पति के साथ खरीदारी करने के लिए वसुंधरा सेक्टर-16 मार्केट जा रही थी। रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगे। फिर उन्होंने सेक्टर-16 में उन्हें ओवरटेक कर उनकी कार रोकी। कार का दरवाजा खोला और उनके साथ छीना झपटी का प्रयास करने लगे। उनके पति ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनके पति को गुम चोट आई। इसके बाद महिला ने पति की पिटाई का विरोध किया। आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट की। महिला को जबरन कार में बैठाने लगे। महिला ने शोर मचाया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। महिला का कहना है कि अगर वह शोर नहीं मचाती तो वह उन्हें बंधकर बनाकर अपने साथ ले जाते। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां आ गए। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों को पुलिस को पकड़वा दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें