फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार हटाने के लिए कहने पर दंपती के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में रास्ते से कार हटाने के लिए कहने पर दबंगों ने दंपती के साथ मारपीट की। दंपती को बचाने आए परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चिरोड़ी गांव निवासी न्याज ने बताया कि उनकी बेटी रिमशा और दामाद शोएब उनके घर आए हुए थे। दोनों अपने घर कार से जाने लगे। रास्ते में नन्हे के मकान के सामने तीन चार कारें खडी हुईं थी। दामाद ने उनसे कार हटाकर रास्ते देने को कहा। इस बात को लेकर आरोपी पक्ष गुस्सा हो गया। आरोप है कि दबंगों ने दामाद और बेटी के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी लगने के बाद मायके पक्ष के कुछ और लोग पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों ने पथराव भी किया। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नन्हे, रिजवान, इरफान और आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें