फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सभासद ने पालिका अध्यक्ष पर लगाया धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। राम विहार स्थित छठ घाट पर नाम लिखवाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। वार्ड-32 के सभासद विजयपाल ने नगर पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पालिका अध्यक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विजयपाल के मुताबिक, 15 नवंबर की शाम छठ घाट पर नाम लिखवाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं, अध्यक्ष के गनर ने उन पर राइफल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सभासद ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और वीडियो होने का दावा भी किया है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सभासद की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें