इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 स्थित स्मार्ट बाजार के स्टोर से कीमती कॉस्मेटिक का सामान चोरी हो गया। स्टोर मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात महिला पर चोरी का शक जाहिर किया है।
अंकित गोस्वामी निवासी ग्राम अक्षेजा गौतमबुद्धनगर ने बताया कि वह महागुन मेट्रो माल वैशाली सेक्टर-3 में स्मार्ट बाजार में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि स्टोर क्लोजिंग के समय उन्होंने स्टोर के सामान को चेक किया। चेकिंग के दौरान उन्होंने हेयर शिरम, शेंपू, ब्यूटी क्रीम समेत अन्य कीमती सामान कम पाई गई। उन्होंने स्टोर के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो अज्ञात महिला बिना बिल कराए तेजी से बाहर निकल रही है।
उन्हें शक है कि उस महिला ने ही चोरी की है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला की पहचान की जा रही है।