फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 31 मार्च तक निगम वसूलेगा 100 करोड़, हर जोन को मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर आयुक्त ने सभी जोनल प्रभारियों को कर वसूली का नया लक्ष्य तय कर दिया है। उन्होंने कर विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक कर 31 मार्च तक 100 करोड़ की वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके लिए कार्ययोजना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बेहतर वसूली की गई है। फरवरी में बचे हुए दिनों में उपस्थित सभी जोनल प्रभारी को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। वसुंधरा जोन को पांच करोड़, कविनगर को तीन करोड़, सिटी जोन को तीन करोड़, मोहननगर जोन को तीन करोड़ और विजयनगर जोन को एक करोड़ वसूली का टारगेट दिया गया है। बैठक में समस्त जोनल प्रभारी और सभी जोन के कर अधीक्षक मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां कर वसूली कम है, उन क्षेत्रों में वसूली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। ऐसी संपत्तियां जिन पर पुराना टैक्स लगा हुआ है उन पर मानक के अनुरूप पुनर्मूल्यांकन किया जाए। बड़े बकायेदारों से कर वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें