फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निगम टीम ने एक बैंक्वेट हॉल व दो डीजी सेट किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। नगर निगम टीम ने मंगलवार को वसुंधरा जोन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे रखे दो डीजी सेट (जेनरेटर) को सीज किया। जबकि, दो जेनरेटर मालिकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वसुंधरा में नाले पर बने ढाबे को ध्वस्त कर दिया। वहीं रेस्त्रां में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नगर निगम वसुंधरा जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 11 में सड़क किनारे डीजी सेट रखने की आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर डीजी सेट हटाने की कार्रवाई की लेकिन बैंक शाखा प्रबंधन की ओर से अनुमति होने की जानकारी दी गई। निगम टीम ने मौके पर कागजों की जांच की तो मामला उल्टा निकाला। इस पर निगम टीम ने एक डीजी सेट को हटाते हुए सीज किया। जबकि बैंक को 15 दिन में हटाने का समय देते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
निगम टीम ने हल्दीराम रेस्त्रा के सामने भी कार्रवाई की। एक डीजी सेट को जब्त किया जबकि निजी स्टोर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। हल्दीराम में करीब 14 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं वसुंधरा सेक्टर चार में भाटी ढावा पर कार्रवाई कर ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

नगर निगम कर अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि वैशाली सेक्टर चार स्थित भूूखंड संख्या 15/16 पर बैंक्वेट हॉल बना है लेकिन यह संपत्ति सुंदर होल्डिंग के नाम से दर्ज है। वर्तमान में बैंक्वेट हॉल पर्ल ग्रैंड के नाम से संचालित हो रहा है। इस पर निगम का 16 लाख रुपये बकाया है। पूर्व में डिमांड नोटिस भेजा गया था लेकिन नोटिस का भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर निगम टीम ने मंगलवार को हॉल को सील कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें