फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशोदा अस्पताल  नेहरू नगर और संजय नगर में करा सकते हैं कोरोना की जांच 

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी लगा लें यशोदा अस्पताल  नेहरू नगर और संजय नगर में करा सकते हैं कोरोना की जांच  - 24 से 36 घंटे में मिल रही है रिपोर्ट  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  यशोदा अस्पताल  नेहरू नगर और संजय नगर में कोरोना जांच के लिए सैंपल शुरू किया गया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल समूह की एनएबीएल से मान्यता प्राप्त जेनेस्ट्रिंग्स जेनेटिक टेस्टिंग लैब में कोरोना जांच शुरू की गई है। इसके लिए आरटी पीसीआर कोविड 19 को आईसीएमआर और डीएसआईआर से मान्यता मिलने के बाद जांच शुरु की गई है। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि यह जांच रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सरकार द्वारा तय रेट साढ़े चार हजार रुपए में कराई जा सकती है। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखकर हॉस्पिटल के ट्रेंड स्टाफ द्वारा सैम्पल लिए जा रहे हैं। डा. रजत ने बताया कि सैंपल लेते समय पीपीई किट पहनकर ही स्टॉफ क्यूबिकल बॉक्स द्वारा मरीजों का सुरक्षित तरीके से नमूना लिया जा रहा है। इस जांच की रिपोर्ट 24 से 36 घंटों के अंदर मरीज को दी जा रही है।  ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें