सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार के आठ सदस्य, छह दोस्त और एक चिकित्सक को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच में मां और पत्नी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड-1 में भर्ती कर शेष को सिकंदराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद विभाग द्वारा मंगलवार शाम को दो और युवकों को निगरानी में लिया। जिनका सैंपल स्वास्थ्य अफसरों द्वारा बुधवार को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी शुक्रवार शाम को निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। अफसरों का कहना है कि गांव में लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराई जा चुकी हैं। साथ ही नजर रखे हुए हैं। समय-समय पर आशंकितों को निगरानी में लिया जा रहा हैं। अब तक युवक के संपर्क में आए युवक समेत 18 को निगरानी में लिया गया। जिसमें युवक और उसकी मां-पत्नी की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि खुर्जा क्वारंटीन वार्ड में भर्ती गांव के दो युवकों की अभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सिकंदराबाद स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा हैं। जहां दोनों युवक अन्य सभी के साथ 14-14 दिन तक निगरानी में रहेंगे।