फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शराब है हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शराब है हानिकारक माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। शासन द्वारा शराब की बिक्री पर छूट दिए जाने पर करोड़ों रुपये के शराब की लोगों ने खरीदारी कर ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शासन ने ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया है, लोग दुकानों की ओर दौड़ रहे हैं और शराब खरीदने के लिए लंबी कतार में इंतजार कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए, हम मान सकते हैं कि नशे की संभावना बहुत अधिक है क्योंकि कई पीने वाले इतने हताश हैं लंबे समय तक इंतज़ार करने को तैयार है। मैं उन्हें एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि इसका अत्यधिक सेवन हमेशा हानिकारक होता है क्योंकि इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो जाती है और ज्यादा मात्रा मे  पीने  वालों में कोरोना वायरस संक्रमण होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसके अलावा अगर कोई मरीज कोविड से संक्रमित है और अभी भी वह शराब पी रहा है, तो इसकी संभावना अधिक होती है। अल्कोहल से संबंधित फेफड़ों की क्षति उन लोगों में सबसे आम है जो भारी मात्रा में शराब पीने वाले हैं या लंबे समय से शराब का दुरुपयोग कर रहे हैं।  -------------- हैवी ड्रिंक समय के साथ वायुमार्ग में फेरबदल करके ऐसा करता है, जिससे सांस लेने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है  लार का उत्पादन कम हो सकता है, और कोरोना के लिए जोखिम बढ़ सकता है जो फेफड़ों की बीमारी और संक्रमण का कारण बनता है।  डा. ज्ञान भारती, पलमोनोलॉजिस्ट कोलंबिया एशिया अस्पताल  -------------- 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें