फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने के दूसरे दिन ही बंद हुआ कोरोना कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में कोरोना कलेक्शन बूथ शुरू होने के दूसरे दिन ही बंद कर दिया गया । सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते बूथ पर दूसरे दिन सैंपल नहीं लिए जा सके। जल्द ही कमियों को दूर करके दोबारा कलेक्शन सेंटर को शुरू किया जाएगा। इस सेंटर का शुभारंभ मंगलवार को ही किया गया था। उस दिन सेंटर पर कुल 25 सैंपल लिए गए थे। इस बूथ की खास बात यह है कि कोरोना के संदिग्ध मरीज का सैंपल लैब टेक्नीशियन बिना किसी पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट पहने भी ले सकेंगे और किसी भी तरह से संक्रमित होने का डर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें