फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोदाम का ताला तोड़कर लाखों का कॉपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम का ताला तोड़कर चोर लाखों की कीमत के कॉपर व अन्य कीमती सामान चाेरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रीत विहार दिल्ली निवासी आलोक कुमार का बुलंदशहर रोड पर स्क्रैप का गोदाम है। आलोक ने बताया कि 25 जनवरी की रात को उनके गोदाम का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में दो लोग अंदर घुसते भी दिख रहे हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें