फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल यूनिटों पर नक्शे के विपरीत निर्माण, बढ़ी जीडीए की टेंशन

विज्ञापन
जीडीए कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- सभी आठ जोन में 60 से ज्यादा एकल यूनिटों पर शुरू हुआ निर्माण कार्य - नक्शा के विपरीत निर्माण कार्य और मानकों का पालन कराना जिले के लिए चुनौती - बीते सप्ताह पांच एकल यूनिटों के ठेकेदारों पर दर्ज हुआ था मुकदमा - क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर खाना वितरण कराने में लगा है जीडीए का अमला माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के चौथे चरण में एकल यूनिटों के निर्माण में तेजी आई है। बीते सप्ताह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की अनदेखी करने और नियम विरुद्ध निर्माण पर पांच ठेकेदारों पर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। ऐसे में एकल यूनिटों में चल रहे नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य पर नकेल कसना जीडीए के लिए चुनौती भरा होगा। जीडीए का अमला इस वक्त सामुदायिक रसोई के संचालन के साथ मोरटा में बसों के जरिए भेजे जा रहे प्रवासी श्रमिकों के खाने-पीने के बंदोबस्त में जुटा हुआ है। ऐसे में विभिन्न जोन में नक्शे के विपरीत चल रहे निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाना जीडीए के लिए चुनौती साबित होगा। वर्तमान में प्राधिकरण क्षेत्र में 60 से ज्यादा एकल यूनिट पर निर्माण चल रहा है। एकल यूनिटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है या नहीं, इसकी निगरानी का जिम्मा प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच जीडीए वर्तमान में कविनगर सामुदायिक भवन में सामुदायिक रसोई का संचालन कर रहा है। इसे सामुदायिक रसोई से विभिन्न कारक क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर रखे गए लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से मोरटा के राधा स्वामी सत्संग स्थल श्री प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बसों के जरिए उनके घरों तक भेजा जा रहा है। यहां भी बड़ी संख्या में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जीडीए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में जीडीए प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारी अपना मूल काम नहीं कर पा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर विभिन्न एकल इन यूनिटों पर नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य जारी है। बीते सप्ताह कविनगर थाने में ऐसे ही सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों की अवहेलना करने पर पांच ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब देखना होगा कि जीडीए एकल यूनिटों पर नक्शे के विपरीत चल रहे निर्माण कार्यों को पर कैसे लगाम लगाएं। ----------- इन क्षेत्रों में एकल यूनिटों में शुरू हुआ निर्माण जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न योजनाओं में एकल यूनिट पर निर्माण करने की जानकारी प्राधिकरण को दी गई है। लेकिन अभी सिर्फ निर्माणाधीन एकल यूनिट साइट पर ही निर्माण किया जा सकता है। नई साइट पर निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। प्राधिकरण की कई योजनाओं में 60 से अधिक एकल यूनिट पर निर्माण कार्य जारी है। इसमें मुख्य रूप से इंदिरापुरम, गोविंदपुरम, अवंतिका, स्वर्णजयंतिपुरम, नेहरूनगर, शास्त्रीनगर, संजयनगर आदि क्षेत्र शामिल है। ------------ नक्शे के विपरित निर्माण, तो कार्रवाई तय जीडीए अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी बिल्डर या फिर ठेकेदार नक्शे के विपरित अवैध निर्माण करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। प्रवर्तन अनुभाग को निर्देश दिया गया है कि वह अपने जोन में होने वाले सभी निर्माण गतिविधियों पर नजर रखे, ताकि नक्शे के विपरित या अवैध निर्माण ना हो सके। -------------- कोट..... लॉकडाउन के बीच सशर्त एकल यूनिटों को निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई है। तय मानको के साथ नक्शे के विपरीत कोई भी निर्माण होता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें