धरने पर बैठे विद्युत संविदा कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो सहित विद्युत निजीकरण के विरोध में उतरे संविदा कर्मी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विद्युत निगम को निजीकरण किए जाने विरोध तेज हो गया है। अधिकारियों के संगठन के बाद अब संविदा कर्मियों ने भी इसका विरोध शुरू किया है। मंगलवार को काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन गाजियाबाद के पदाधिकारियों द्वारा तीन बजे से राजनगर स्थित मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय पर धरना दिया। विरोध में मौन धारण करके काला मास्क व काला फीता बांधकर कर्मचारी धरने पर बैठे और शांतिपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सरकार के फैसले के विरुद्ध रोष प्रकट किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार के निर्णय का लगात विरोध किया जाएगा और विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता आरके राणा को सौंपा।