पुलिस की गिरफ्त में सुपारी किलर जितेंद्र त्यागी
- फोटो : ट्विटर
रंगदारी देने से मना करने पर कार व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने के आरोपी कुख्यात शार्प शूटर जितेंद्र त्यागी को गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि कार कारोबारी रॉबिन ओबेरॉय से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मना करने पर उसकी हत्या की सुपारी लेने वाले शूटर जितेंद्र त्यागी को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप था जितेंद्र इसी मामले के गवाह को धमकाने पहुंचा था।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित रॉबिन ने एसएसपी मुनिराज से शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने जितेंद्र की गिरफ्तारी के आदेश दिए। सिहानी गेट पुलिस ने जितेंद्र के पास से एक पिस्टल, ली गई सुपारी में से 58 हजार रुपये बरामद किए हैं। जितेंद्र ने पांच लाख रुपये में कार कारोबारी की हत्या करने का सौदा किया था। इसमें से एक लाख रुपये एडवांस लिए थे।