- 1971 से लेकर अब तक 23 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस
- सबसे अधिक 1971 में पांच उम्मीदवारों ने छोड़ा था मैदान
रश्मि ओझा
गाजियाबाद। पिछले 13 लोकसभा चुनावों में कई ऐसे प्रत्याशी रहे जो चुनाव मैदान में उतरे लेकिन बिना लड़े ही वापस चले गए। सबसे अधिक 1971 में पांच उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। 1971 से लेकर 2019 के चुनावों में कुल 23 उम्मीदवार बिना लड़े ही मैदान छोड़कर चले गए।
1957 में हुए चुनाव में दो प्रत्याशी चुनाव लड़े। वहीं, 1962 और 1967 में भी जितने प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था सभी ने चुनाव लड़ा। लेकिन 1971 में आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था जिसमें पांच ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस से बीपी मौर्य, प्रकाशवीर शास्त्री और प्रकाश पंडित के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें बीपी मौर्य विजयी रहे थे। 1977 में तीन प्रत्याशियों ने बिना लड़े ही हार मान ली। वर्ष 1989, 1996 और 2009 में चार प्रत्याशी ने पर्चा तो भरा लेकिन चुनाव से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया।
चुनाव वर्ष नामांकन वापसी
1971 05
1977 03
1980 00
1984 00
1989 04
1991 00
1996. 04
1998 01
1999 00
2004 01
2009 04
2014 01
2019 00