फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस कार्य शत-प्रतिशत हो : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस कार्य शत-प्रतिशत हो : डीएम - मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के हों चालान - संभावित मरीजों की शत प्रतिशत जांच कराने के निर्देश दिए  माई  सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कंटेनमेंट जोन में शत-प्रतिशत सर्विंलांस बढ़ाने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सर्विलांस और जांच का दायरा बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए कंटेनमेंट जोन में संभावित मरीजों की जांच कराई जाए। डीएम ने पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए विशेष अभियान भी संचालित करने के निर्देश जारी किए। कहा कि यह हर तरीके से सुनिश्चित किया जाए कि नागरिक घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं गमछे का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाजारों में सभी दुकानदार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करें।  सोमवार कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के संबंध में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा संभावित कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की खोज करने के उद्देश्य से एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना टैस्टिंग  के लिए शिविर आयोजित किए जाएं ताकि सभी संक्रमित मरीजों को चिन्हित करते हुए उन्हें यथा समय अस्पतालों में भर्ती करा कर कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप उनका इलाज संभव कराया जा सके। जिला अधिकारी ने कहा जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से जहां जहां पर कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं, उनके संपर्क व्यक्तियों का यथा समय सर्विलांस का कार्य पूर्ण करते हुए उनकी भी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए, ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।  जिलाधिकारी ने कहा जनपद में सरकार के निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है, नगर निगम, नगर पालिकाएं एवं अन्य विभागों के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य तथा स्वच्छता अभियान भी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाए ताकि वर्षा ऋतु के काल में कोरोना के संक्रमण एवं वेक्टर जनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना मृत्यु दर को कम करने के लिए संक्रमित व्यक्तियों को जिस स्तर के इलाज की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। ------------ आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें