फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में लगी आग, करंट से चालक-हेल्पर की मौत

विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ हिसाली मार्ग पर हाईटेंशन तार के करंट से फ्रिज से भरे कंटेनर में लगी आग। स
विज्ञापन
मुरादनगर। हिसाली गांव मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह डी-फ्रिज से भरा कंटेनर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट उतरने से कंटेनर में आग लग गई, हादसे में चालक और हेल्पर की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


राजस्थान आमनेर राजसमंद के बांग्ला का बड़िया निवासी लक्ष्मण सिंह (54) पुत्र भैरू सिंह दिल्ली सूर्या रोडवेज ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंटेनर चालक थे। गुजरात अहमदाबाद से एक कंपनी के डी-फ्रिज लेकर मुरादनगर हिसाली मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी के वेयर हाउस में लेकर जा रहे थे। बताया गया है कि वह तीन दिन पहले गुजरात से कंटेनर में डी-फ्रिज लेकर चले थे। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे चालक लक्ष्मण सिंह हिसाली मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचे। दिल्ली मेरठ मार्ग से करीब 50 मीटर ही आगे पहुंचे तो एक कार को बचाने के चक्कर में कंटेनर साइड किया। कंटेनर साइड करते ही वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टच हो गया, करंट उतरने से कंटेनर में आग लग गई, आग उसके पिछले हिस्से में लगी। हादसे की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई।
कंटेनर में चालक लक्ष्मण सिंह और हेल्पर मौजूद था। दोनों ने गाड़ी से कूदने की कोशिश भी की। बताया गया है कि दरवाजे का हैंडल पकड़ते ही करंट की चपेट में दोनों आ गए। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




आग में 9.46 लाख रुपये कीमत के जले डी-फ्रिज
सूर्या रोडवेज ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर अनुप सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से मुरादनगर कंटेनर में 54 पीस डी-फ्रिज के आ रहे थे। जिनकी कीमत करीब 9.46 लाख रुपये है। बताया कि आग में सब सामान जलकर खाक हो गया।



कार चालक की जिद से हादसा होने का आरोप

एक प्रत्यक्षदर्शी ट्रक चालक प्रदीप ने बताया कि हिसाली मार्ग इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक पर पहुंचा तो अचानक एक कार आ गई। लक्ष्मण सिंह ने कार चालक से साइड मांगी लेकिन चालक कार साइड नहीं की। जैसे ही लक्ष्मण ने कंटेनर साइड से किया तो वह हाईटेंंशन तार की चपेट में आ गया हालांकि पुलिस इस बात की जानकारी से इन्कार कर रही है।सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि कंटेनर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंची।
डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद्र यादव का कहना है कि कंटेनर चालक लक्ष्मण सिंह की शिनाख्त हो गई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया कि कंटेनर चालक व कार चालक के बीच विवाद की बात गलत है, पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है, जिसमें कोई भी विवाद होता नहीं दिख रहा है, मामले में पुलिस जांच कर रही है।


विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसा होने का आरोप

हिसाली मार्ग पर हुए हादसे को लेकर लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण दो लोगोंं की जान चली गई। बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार नीचे लटक रहे है, कई बार तारों को ठीक करने की मांग की गई लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। अगर हाईटेंशन लाइन के तार ठीक कर दिए गए होते हो यह हादसा नहीं होता।

हिसाली गांव प्रधान पुत्र राहुल सैनी का कहना है कि पुलिस से कई बार शिकायत की है कि इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक सड़क पर खड़े होते हैं, जिसके कारण गांव में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को वाहन निकालने तक की जगह नहीं मिलती। मार्ग से ट्रक हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें