ग़ाज़ियाबाद। ग्रामीण इलाके में स्थिति रेड जोन वाले जिले में में कंटेनमेंट एरिया और बफर जोन को छोड़कर पूरे जिले में सभी तरह की आर्थिक और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों की छूट मिली है। जिनमें मनरेगा,फूड प्रोसेसिंग इकाइयां और ईट-भट्टा शामिल हैं। सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे और कृषि से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कोई रोक नहीं होगी। बैंक, इंश्योरेंस समेत सभी तरह की फाइनेंशिल गतिविधियों पूरी तरह चालू रहेंगी। आंगनबाड़ी समेत महिलाओं, विधवाओं, बुजुर्गों और बच्चे की देखभाल के लिए बने विशेष आश्रमों को काम करने की छूट दी गई है। यहां कूरियर और पोस्टल सेवाओं की भी इजाजत होगी।जबकि नाई की दुकानें, सैलून आदि बंद रहेंगे। जिला विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी कार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किये जाने के निर्देश हैं। ग्रामीण क्षेत्रों ने नाली खड़ंजा आदि के कार्य भी शुरू किए जाएंगे।