फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कर्ज चुकाने से बचने के लिए रची एक करोड़ की चोरी की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में लाल कुआं के पास साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र में सुपर जेएस इलेक्ट्राॅनिक के मालिक अवतार सिंह ने बैंक के कर्ज से बचने के लिए एक करोड़ की चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो इसका खुलासा हो गया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक अवतार सिंह के घर और गोदाम से ही माल व मशीन बरामद कर ली। जांच में पता चला कि अवतार सिंह पर बैंक का 40 लाख का कर्ज है। जिसे चुका नहीं पाने के कारण उसे बैंक से नोटिस आ रहे थे। किसी के कहने पर कुछ समय के लिए किस्त जमा करने से बचने के लिए उसने साजिश रची। पुलिस ने अवतार सिंह को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि अवतार सिंह सदरपुर का रहने वाला है। उसने सोमवार को सूचना दी थी कि उनकी फैक्टरी में एक करोड़ की चोरी हो गई है। मामले में केस दर्ज कर जांच की गई। फुटेज में सामने आया कि अवतार खुद अपने महेंद्रा टीयूवी कार में फैक्टरी के अंदर ले जा रहा है और कुछ देर बाद बाहर ले जा रहा है। इनके अलावा फैक्टरी के अंदर कोई और वाहन नहीं गया। शक होने पर अवतार सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया। उन्होंने माल अपने घर पर रखा था और कंप्यूटर व अन्य सामान फैक्टरी में ही छिपा रखा था। एसीपी ने बताया कि मामले में अवतार सिंह के खिलाफ घटना की झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



कर्मचारी के सहयोग से उतारा पहली मंजिल से माल

अवतार सिंह खुद पहली मंजिल से माल नहीं उतार सकते थे। ऐसे में उन्होंने फैक्टरी के ही कर्मचारी कन्हैया लाल का सहयोग लिया। पुलिस इसे भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




किसी ने बताया बैंक से मिल जाती है मोहलत

अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की फरवरी में शादी है। ऐसे में उन्हें रुपये की जरूरत थी। मंदी के कारण वह किस्त जमा नहीं कर पा रहे थे। उन्हें कहीं से जानकारी हुई कि ऐसी कोई घटना होने पर बैंक से कुछ समय के लिए किस्त जमा नहीं करने की मोहलत मिल जाती है। इसीलिए उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें