फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक्सपायर चॉकलेट, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक की खेप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की गोविंदपुरी छोटी मार्केट स्थित सचदेवा ट्रेडर्स के यहां निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कैडबरी, ओरियो और विभिन्न ब्रांड की एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक की खेप पकड़ी। एक्सपायर स्टॉक के बारे में कारोबारी कोई संतोष जनक जानकारी नहीं दे सका। एफएसओ ने एक्सपायर्ड खेप को प्रतिबंधित कर कारोबारी को नोटिस जारी किया है। मोदीनगर में खाद्य विभाग की ओर से यह बीस दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि बाजार में विभिन्न नामचीन कंपनियों का एक्सपायर्ड सामान बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। एफएसओ मीरा सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम गोविंदपुरी छोटी मार्केट में सचदेवा ट्रेडर्स के गोदाम और दुकान का निरीक्षण किया। मीरा सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर कैडबरी की चॉकलेट, ओरियो बिस्कुट, हेल्थ प्रोडक्ट व कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायर्ड खेप मिली। चार साल पूर्व वर्ष 2020 में एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट भी गोदाम में रखे थे। आशंका जताई गई कि एक्सपायर सामान बाजार में बेचा जा रहा था। मीरा सिंह ने बताया कि कारोबारी हिमांशु सचदेवा ने एक्सपायर्ड सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बीती 27 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए बाजार में बिक्री के लिए जा रही एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की खेप पकड़ी थी। इसके अलावा गत दो मई को मिलावटी मसाले बनाने वाली चक्की पर कार्रवाई की थी। यहां मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर में औद्योगिक रसायनिक रंग मिलाया जा रहा था। बीस दिन में तीन बड़ी कार्रवाई की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

एफएसओ के अनुसार करीब दो लाख रुपये कीमत की कोल्ड ड्रिंक और लगभग डेढ़ लाख से अधिक कीमत के बिस्कुट, चॉकलेट व अन्य सामान गोदाम और दुकान पर रखा था। एफएसओ का कहना है कि मिलावट करने वाले और एक्सपायर्ड सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें