फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल गैस के बढ़ते दाम और खाने-पीने की चीजों की बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सदस्य पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने जो सरकार महंगाई और रोजगार पर कुछ नहीं कर सकती उसका रहना जरूरी नहीं, प्रधानमंत्री इस्तीफा दें के नारे लगाए साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ए़डीएम प्रशासन को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी का कहना सही है कि सरकार ने चुनाव खत्म होते ही वसूली शुरू कर दी है। कांग्रेस आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए हमेशा से संघर्ष करती रही है और इस बार पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य वृद्धि सहन नहीं करेगी। अगर इनके दाम काम नहीं हुए तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, लोकेश चौधरी, मनोज कौशिक, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, अश्वनी त्यागी, आशुतोष गुप्ता, पंकज तंजानिया, अनवर कुरैशी, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें