साहिबाबाद। कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करने की जरूरत है। यह बात आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले के अयोध्या में राम मंदिर का शुद्धिकरण करने के बयान पर कही।
श्री कल्किधाम पीठाधीश्वर ने कहा कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि जिस राम का नाम लेने से सारे पाप कट जाते हैं और जीवन पवित्र हो जाता है उस राम का मंदिर अशुद्ध कैसे हो सकता है। आचार्य कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने दिमाग के शुद्धि की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में राम के प्रति नफरत है उसे खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले 50 वर्ष तक तो मंदिर बनने नहीं दिया अब मंदिर बन गया तो उसका आमंत्रण ठुकरा रहे हैं और मंदिर के शुद्धिकरण जैसी बेकार की बातें कर रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर भी कहा कि वह ऐसे भारत को डराना चाहते हैं जिसकी बागडोर एक निडर और निर्भीक नेता नरेंद्र मोदी संभाले हुए हैं।