फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोरोना के चार मरीजों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के चार मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 19 वर्षीय खोड़ा निवासी युवक को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती करने पर जांच में पुष्टि हुई। वहीं, इंदिरापुरम की 19 वर्षीय युवती ने 27 फरवरी को खांसी, जुकाम होने पर एमएमजी अस्पताल में जांच कराया था। रामेश्वरम होम्स निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जांच बुखार व खांसी होने पर हुई थी। मरीज वर्तमान में घर ही इलाज करा रहा है। वैशाली निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति ने बुखार, खांसी, जुकाम होने पर निजी लैब में जांच कराया था। इस समय जिले में 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 16 मरीज होमआईसोलेशन में हैं, जबकि पांच मरीज निजी चिकित्सालय में भर्ती है। बृहस्पतिवार को 93 लोगों की जांच हुई थी। इनमें 89 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें