मोदीनगर। ग्रामीणों ने एसडीएम से रोरी गांव में चल रहे मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत की है। आरोप है कि मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर गुजरने से गांव की सड़क टूट गई हैं। धूल उड़ने के कारण भी ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से मिट्टी उठाकर अवैध कॉलोनियों में भेजी जा रही है। आरोप है कि बिना किसी विभाग से अनुमति के खनन किया जा रहा है। गांव से गुजरते खनन वाहनों की सीसीटीवी फुटेज भी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। एसडीएम का कहना है कि जांच कराकर खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।