फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं के बीच आयोजित हुई योग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nबालिकाओं के बीच आयोजित हुई योग प्रतियोगिता\n\n- राष्ट्र सेविका समिति की ओर से किया गया आयोजन\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। राष्ट्र सेविका समिति वैशाली की ओर से क्षेत्र की बालिकाओं के बीच ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इलाके की 35 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपनी योग क्षमता का प्रदर्शन बखूबी किया।\n\nवैशाली महानगर संपर्क प्रमुख कविता गोयल ने कहा कि योग सभी के लिए जरूरी है। योग के प्रति बच्चों को भी प्रेरित करना चाहिए ताकि देश का भविष्य निरोग व मजबूत रहे। इसी उद्देश्य से सोमवार को बालिकाओं के बीच योग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता की जज की  भूमिका सोमना सिंह ने निभाई। ऑनलाइन ही बच्चों को संबोधित कर उनहोंने बच्चों से कहा कि योग हृदय, फेफड़े और धमनियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। ऐसे आसन आपके दिल को फिट रखते हैं। इससे फेफड़ों को ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर की कोशिकाओं को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिससे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैशाली महानगर राष्ट्र सेविका समिति की  सेवीकाओ ने लॉक डाउन के चलते प्रतिदिन महानगर की ई शाखा लगाना सुनिश्चित किया है । मंगलवार को शाखा में सभी बहनों को सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता कराई जाएगी।\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें