कौशांबी। थानाक्षेत्र में कंपनी का माल डिलीवर करने के बाद भुगतान नहीं करने और माल वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए कंपनी मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राजनगर एक्सटेंशन निवासी चंद्रमणी राय ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उनकी कंपनी की ओर से आठ जुलाई को कौशांबी सेक्टर-एक स्थित अमृत स्पाइसेस उद्योग को दो बिल्टी के माध्यम से करीब 78 लाख रुपये का माल भेजा गया था। आरोप है कि माल की डिलीवरी के दौरान कंपनी के मालिक सुभाष और मैनेजर रंजीत सिंघल मौजूद थे। चंद्रमणी का आरोप है कि डिलीवरी के बाद न तो माल वापस किया गया और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। वहीं, इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। ब्यूरो