फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अप्रैल से शुरू होंगे काॅमन सर्विस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित काॅमन सर्विस सेंटर भी बंद कर दिए गए थे। अब इन सेंटरों को खोलने का सरकार ने फैसला किया है। ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित ये जनसेवा केंद्र अब आगामी दिनांक 20 अप्रैल से क्रियाशील किए जाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इन आदेश के साथ यह भी कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में स्थापित जनसेवा केंद्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन सुनिश्चित कराते हुए ही इन्हें संचालित किया जाए। इसके साथ ही इसमें काम करने वालों के लिए कार्यस्थल तक आने-जाने की छूट प्रदान करने के लिए पास बनाए जाएंगे। यह आदेश अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी डीएम और मंडलायुक्तों को जारी किए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया के सोमवार से कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे , सभी नियमों का पालन कराते हुए काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें