फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पोहा में कॉकरोच निकलने पर बंद कराई कॉलेज की मैस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एसआरएम आईएसटी की मैस में रविवार को प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम को वहां की दोनों मैस में गंदगी मिली। गंदगी मिलने पर एक मैस बंद करा दी गई और दूसरी को नोटिस जारी किया गया। एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि छात्रों ने एक दिन पूर्व पोहा में कॉकरोच निकलने की शिकायत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य विनित कुमार की टीम के साथ रविवार को हॉस्टल के मैस में जांच की। एसडीएम ने बताया कि एसआरएम की मुख्य शाखा के हॉस्टल के मैस में गंदगी मिली। खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर यहां खाना तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा टीम को एक मैस बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिला। इस मैस में गंदगी के साथ साथ भारी अनियमितताएं मिलीं। यह देख टीम ने प्रबंधन को फटकार लगाई। पूछताछ के दौरान छात्रों ने भी टीम से खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की शिकायत की। छात्रों ने आरोप लगाया कि संस्थान की ओर से कभी मैस की चेकिंग नहीं की जाती। टीम ने वहां से सूजी, बेसन, दही और मक्खन के नमूने लेकर जांच को भेजे। एसडीएम संतोष कुमार राय का कहना है कि खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें