फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शीतलहर ने धूप को किया बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोमवार को पूरे दिन हल्की धूप निकली लेकिन सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने इसे बेअसर कर दिया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे तक कोहरा भी देखने को मिला, इससे लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई। शाम को सात बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। अधिकतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना कम है। हवा की रफ्तार में थोड़ा इजाफा हो सकता है। रात 12 बजे के बाद पाला पड़ने से गलन बढ़ेगी। दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत होगी। पाला पड़ने से गेहूं को लाभ होगा। सरसों को थोड़ा नुकसान होगा। दिन में मौसम साफ होने से नुकसान के असार कम हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें