कहां हुई छापेमारी, कौन-कौन गिरफ्तार?
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीमापुरी स्थित कसाना क्रेन कंपाउंड में छापेमारी की। गोदाम से करीब 50 हजार बोतलें मिलें। वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर वीरेंद्र सिंह, शिव शंकर कुमार और राजेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
हिमाचल से गाजियाबाद लाए, बिहार भेजने की थी तैयारी
सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि सीरप दिल्ली की जेवरन हेल्थ केयर कंपनी के नाम पर खरीदा गया था। यह सीरप हिमाचल प्रदेश से गाजियाबाद लाकर बिहार भेजा जाना था, जिसमें फर्जीवाड़ा मिला। आरोपियों ने जेवरन कंपनी से नूतन फार्मा कंपनी को बिक्री दिखाकर माल पटना भेजने की योजना बनाई थी। पुलिस जेवरन कंपनी के मालिक पुरोहित गुप्ता उर्फ भोला की तलाश कर रही है।
तस्करी का नेटवर्क और मुनाफा
पुलिस के अनुसार, भोला और संध्या ट्रांसपोर्ट कंपनी बिहार से हैं। जेवरन कंपनी दो साल से सिर्फ बिहार में सीरप बेच रही है, संध्या ट्रांसपोर्ट भी केवल कोडीनयुक्त सीरप का परिवहन करती है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये फर्जी कंपनियां सिर्फ सीरप की तस्करी के लिए बनाई गई हैं। तस्करी वाली सीरप नशे में इस्तेमाल होती है, जो एमआरपी से दो-तीन गुना और बांग्लादेश में पांच गुना दाम पर बिकती है।