इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल स्थित रेडीमेड गार्मेंट्स स्टोर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के कपड़े व कीमती सामान चोरी हो गया। घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। गाजियाबाद स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेटिनल्स सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड चितरंजन पार्क नई दिल्ली में एरिया मैनेजर पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वह ट्रांस यमुना एरिया में तैनात है। कौशांबी थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल स्थित चुनमुन स्टोर भी उनके आधीन आता है। चुनमुन स्टोर के इंचार्ज विकास कुमार ने उन्हें फोन पर प्रोडेक्ट कम होने की जानकारी दी। उन्होंने 22 जनवरी को स्टोर का रिकॉर्ड चेक किया तो करीब 204 रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य कीमती सामान गायब था। जिसकी कीमत 3,56 लाख रुपये थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कौशांबी पुलिस ने लिंक रोड थाना में बृहस्पतिवार को अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।