फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो भेजने पर हुआ था बर्खास्त, कोर्ट के आदेश पर क्लर्क ने डीएम से लगाई गुहार

Tue, 08 Nov 2022 10:58 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मलकपुर सेमली, मुरादाबाद के रहने वाले अमित कुमार की पांच जनवरी 2022 को श्रम विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति हुई थी। उसे हापुड़ में तैनाती मिली थी और वह प्रोबेशन पीरियड में था। आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद ही उसने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने पर हुआ बर्खास्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर द्विअर्थी वीडियो शेयर करना एक लिपिक को भारी पड़ गया। पहले निलंबन और फिर जांच के बाद बर्खास्त हुआ कर्मचारी अब गलती मानकर नौकरी वापस पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। बर्खास्त हुए कर्मचारी ने डीएम राकेश कुमार सिंह से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मलकपुर सेमली, मुरादाबाद के रहने वाले अमित कुमार की पांच जनवरी 2022 को श्रम विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति हुई थी। उसे हापुड़ में तैनाती मिली थी और वह प्रोबेशन पीरियड में था। आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद ही उसने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया। इस ग्रुप में कई महिला कर्मचारी भी हैं। 25 जनवरी को वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई।

जांच के बाद इसी साल आठ जून को उसे बर्खास्त कर दिया। नौकरी मिलने के छह महीने में ही बर्खास्त हो जाने से परेशान लिपिक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब कोर्ट ने उसे विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष अपील करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर अमित ने अब श्रमायुक्त के कार्यालय में अपील की है। उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव का कहना है कि बर्खास्त कर्मचारी ने कोर्ट के डायरेक्शन पर अपील कर दी है। अब श्रमायुक्त ही इस प्रकरण पर निर्णय कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीएम से लगाई गुहार
अमित ने डीएम राकेश कुमार सिंह से भी नौकरी पर बहाली के लिए गुहार लगाई है। अमित का कहना है कि बड़ी मेहनत के बाद उसे नौकरी मिली थी। उसका कहना है कि उसकी बहन के बच्चे के हाथ से ग्रुप में वीडियो शेयर हो गई थी और इसके लिए उसने अधिकारियों से माफी भी मांग ली है। इसके बाद भी नौकरी पर बहाली नहीं की जा रही है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। डीएम ने इस प्रकरण में उप श्रमायुक्त से बात करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें