फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान 14 सितंबर से शुरू होगा जो एक अक्तूबर तक चलेगा। इस बार की थीम है स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता। इस पखवाड़े के माध्यम सेे बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी से गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता कर्मियों के योगदान को पहचानने, पिछले दशक की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अपनी कार्ययोजना रिपोर्ट नोडल अधिकारी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। 17 सितंबर को कचरा वाले स्थानों को सामूहिक श्रमदान के माध्यम से साफ किया जाएगा।
इस दौरान सीडीओ ने सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं, स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छता शपथ, वाकथॉन, मैराथन, पौधरोपण, स्वच्छ स्ट्रीट फूड चैलेंज, कचरे से कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। युवाओं को राजदूत के रूप में जोड़कर रैलियां निकाली जाएंगी और सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें