निगम परिसर में प्रदर्शन करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद
गाजियाबाद। विभिन्न मांगों लेकर बुधवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नई क्रांति सफाई कर्मचारी संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की। संगठन के अध्यक्ष राहुल चौहान वाल्मीकि ने कहा कि निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों के हितों की बात नहीं कर रहे हैं। मानक के अनुसार निगम में सात हजार सफाई कर्मचारी होने चाहिए लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 4500 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की भर्ती तुरंत होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संजय टाक, रामभूल, जितेंद्र सूद, संजय चड्डा, प्रवीन गहलोत, अशोक गहलोत समेत कई लोग मौजूद रहे।