फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसपुर गांव में बंद पड़ी सीवर लाइन के सभी मेनहोल की हो सफाई, उठी मांग

विज्ञापन
रईसपुर गांव में सीवर लाइन की सफाई करते जीडीए कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- सीवर लाइन के तीन बंद को जीडीए ने खोला, स्थानीय लोगों की मांग, प्राधिकरण सभी मेनहोल की करें सफाई - स्थानीय पार्षद बोले, मेनहोल की सफाई के लिए जीडीए निकाले टेंडर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रईसपुर गांव में सीवर लाइन के जाम होने के कारण मकान में आई दरार के बाद जीडीए सीवर लाइन की सफाई शुरू कर दी है। जीडीए की ओर से केवल तीन बिंदुओं पर बंद पड़ी सीवर लाइन को ठीक किया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों और पार्षद ने जीडीए से मांग सीवर लाइन के सभी मेनहोल की सफाई की मांग की है। लोगों ने सभी मेनहोल की सफाई के लिए जीडीए से टेंडर निकाले जाने की मांग की है। सीवर लाइन का पानी एक मकान की नीव में जमा होने से भवन में आई दरार के बाद बीते रविवार को जीडीए और नगर निगम अधिकारियों ने रईसपुर गांव में जाकर मौके का निरीक्षण किया था। जीडीए अधिकारियों की जांच में तीन मुख्य बिंदुओं पर सीवर के ब्लॉक होने की बात की गई थी। जीडीए की टीम ने कार्य करते हुए उन तीनों बिंदुओं पर बंद पड़े सीवर को ठीक करा दिया है। जीडीए अधिकारियों की ओर से सीवर संबंधी बाकी टूट-फूट का काम बुधवार से शुरू किए जाने की बात कही गई है। इसके बावजूद सीवर में बड़े पैमाने पर गंदगी जमा होने से समस्या का स्थाई रूप से समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोग सीवर लाइन के सभी मेनहोल की सफाई की मांग करने लगे हैं। स्थानीय पार्षद मनोज चौधरी ने बताया है कि जीडीए की टीम ने केवल तीन बिंदुओं पर बंद पड़े सीवर को खोलने का काम किया है। 7 करोड़ की लागत से डाली गई इस सीवर लाइन को स्थाई तौर पर सुचारू रूप से से संचालित करने के लिए सभी मेनहोल की सफाई अनिवार्य है। लोगों की परेशानी को देखते हुए के जीडीए की ओर को मेनहोल की सफाई का टेंडर निकालकर काम करना चाहिए। जब तक सभी मेनहोल की सफाई नहीं होगी, तब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सकेगा। बता दें कि बीते दिनों रईसपुर गांव की डाकखाने वाली गली निवासी ब्रजपाल सिंह के मकान की दीवार में दरार आ गई थी।स्थानीय लोगों ने सीवर लीकेज के कारण पानी उनके मकान की नींव में ठहरने और उससे दरार आने का आरोप लगाया। लोगों ने सीवर लाइन के पूरा भरे होने और उसकी नियमित सफाई नहीं होने की बात भी कही। उसके बाद जीडीए ने सफाई कार्य की शुरुआत की है। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें