फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार से मां ने मांगा न्याय: बेटी को अगवा कर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती; आरोपी दबोचा

Mon, 18 Dec 2023 10:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक मोहल्ले का मामला है। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा को दिन दहाड़े अगवा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक उसे लेकर एचपीडीए परिसर स्थित एक सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा था और वहीं घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पीडि़ता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। पिछले छह माह से चमरी निवासी गौरव कुमार उसकी पुत्री को परेशान करता आ रहा है।

रास्ते में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की गई। महिला के अनुसार, 17 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोपी उसे एचपीडीए में सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा। जहां आरोपी ने डरा-धमकाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि महिला ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें