फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोशनदान से लटकी मिली पांचवी कक्षा की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला स्थित जीडीए फ्लैट के पास कालोनी में सोमवार सुबह पांचवीं कक्षा की छात्रा दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से लटकी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने भी काेई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि अर्थला में महिपाल परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी 12 साल की बेटी कोमल एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ती थी। सोमवार सुबह महिपाल दुकान चले गए जबकि पत्नी कमरे में बेटी को नींद से जगाने के लिए पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में एक रस्सी लटकी हुई देखी। शक होने पर पति को दुकान से बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव नीचे उतारा। परिजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि छात्रा की मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। छात्रा चार-पांच दिन से स्कूल नहीं गई थी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें