फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल तोड़ने पर परिवार को सजा: घर में घुसकर सरिया और लाठी-डंडों से पीटा, सामान भी तोड़ गए; गांव में हो गया हल्ला

Fri, 12 Jun 2026 08:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

भोजपुर में एक मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पड़ोसी के घर से एक बच्ची द्वारा फूल तोड़ने पर पीड़ित के परिवार को पीट डाला। गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
परिवार को सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के गांव नंगौला अमीपुर में शुक्रवार दोपहर दो वर्षीय बच्ची द्वारा पड़ोसी के घर से फूल तोड़ने पर बलवा हो गया। गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर सरिया, फावड़ा और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर भेजा गया जहां से गंभीर हालत के चलते एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव नंगौला अमीपुर में आसिफ और फुरकान पास पड़ोस में रहते है। युवती सायदा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनके भाई आसिफ की दो वर्षीय पुत्री अनाया घर के आंगन में खेल रही थी। बच्ची खेलते हुए पड़ोसी के यहां पहुंच गई और उसने वहां से फूल तोड़ लिया।

इससे गुस्साए पड़ोसी की पत्नी ने बच्ची अनाया को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पिटाई कर दी। बच्ची के रोने के आवाज सुनकर सायदा अपनी भतीजी रिजा के साथ पड़ोसी के यहां पहुंची और घटना का विरोध जताया। गुस्साए आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गए। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग सरिया, फावड़ा और लाठी डंडों से लैस होकर आफिस के घर में घुस गए जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। 

घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कंट्राेल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी मारपीट करते रहे। पुलिस ने सख्ती कर आरोपियों को वहां से खदेड़ा। हमले में आसिफ पक्ष की सायदा,समरीन,आरिफ,अयाज,रिजा,सलमान और बच्ची अनाया घायल हो गई। 

घायलों को मोदीनगर सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर हालत के चलते अयाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सायदा ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें