फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी में किशोरी के कमेंट से दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात किशोरी के एक कमेंट के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पावी सादिकपुर स्थित सीआरएसए स्कूल के पीछे करीब रात नौ बजे विवाद हुआ। 14 वर्षीय एक किशोरी ने दूसरी 16 वर्षीय किशोरी से कहा था कि वह युवक से बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक मौके पर किसी भी पक्ष के व्यक्ति को चोट लगी हुई नहीं मिली। एसीपी लोनी रामकिशन मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर झगड़ा शांत कराया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें