फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ...अब सोमवार से गंगाजल आपूर्ति का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। छठ पूजा के बाद सोमवार शाम से शहरवासियों को गंगाजल आपूर्ति करने का जल निगम ने दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि गंगाजल प्लांट में रविवार देर शाम तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद प्लांट में पानी को शुद्ध करने और आपूर्ति की तैयारियां पूरी की जाएंगी। सोमवार शाम से शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे पिछले कुछ समय से पेयजल की समस्या का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जल निगम के एसडीओ मुकेश राजपूत ने बताया कि गंगनहर से पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद उसे प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। प्लांट में पानी के शोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाएगी। विभाग की ओर से सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य है। गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है। आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में लोगों को पेयजल संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें