फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तालाब में मिला बच्चे का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- हकीमपुरा कॉलोनी का मामला, खेलने के लिए गया था बच्चा
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। रावली रोड स्थित हकीमपुरा कॉलोनी में रविवार रात छह वर्षीय बच्चे का शव तालाब में पड़ा मिला। रविवार शाम चार बजे से बच्चा लापता था। परिजनों ने एक परिवार में बच्चे को डुबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
हकीमपुरा कॉलोनी में धोबीपुरा मोहल्ले में नासिर परिवार समेत रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी साजो, तीन लड़के व एक बेटी है। उनका बेटा सावेज (6) मदरसे में पढ़ता था। रविवार शाम करीब चार बजे सावेज घर से खेलने के लिए गया था लेकिन लौटा नहीं। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम करीब पांच बजे बच्चे के कपड़े उनके घर के बाहर पड़े मिले। परिजनों ने बच्चे की तलाश कॉलोनी के पास निर्माणाधीन तालाब में की। आधे घंटे तक तलाश के बाद भी सावेज नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार के सभी लोगों ने तलाश शुरू की तो उसका शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले परिवार ने उनके बच्चे को तालाब में डुबाकर उसकी हत्या कर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

-
बच्चे का शव मिलने पर लोगों ने किया हंगामा
निर्माणाधीन तालाब में बच्चे का शव मिलने के बाद कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए जा रहे तालाब का निर्माण धीमी गति से चल रहा है, पालिका ठेकेदार ने गहरा व गड्ढा बनाकर छोड़ दिया। लोगों ने मांग की है कि यदि बच्चे की हत्या की गई है तो आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें