फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मुख्य आरक्षी की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत, कनावनी यू टर्न-छिजारसी कट पर थे तैनात

Fri, 04 Nov 2022 03:44 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)

सार

पुलिस अधीक्षक यातायात का कहना है कि अस्पताल से मुख्य आरक्षी के शव को पुलिस लाइन लाया जाएगा। वहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका गार्ड ऑफ ऑनर किया जाएगा। उसके बाद उनका शव पैतृक गांव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी शांति स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनावनी यूटर्न - छिजारसी कट पर शुक्रवार सुबह ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी शांति स्वरूप अचानक तबीयत बिगड़ने से सड़क पर गिर गए। सिपाही परमवीर सिंह और होमगार्ड प्रमोद कुमार तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुख्य आरक्षी की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मुख्य आरक्षी शांति स्वरूप अलीगढ़ के पिलसेड़ा गांव के रहने वाले थे। जनपद में उनकी आमद 21 जुलाई 2021 को हुई थी जबकि यातायात पुलिस के तौर पर उनकी आमद 28 अक्टूबर 2021 को हुई थी। परिवार में पत्नी राजबाला, बेटे दीपक और सौरभ, गौरव, सागर और बेटी संजना हैं।

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मुख्य आरक्षी ड्यूटी दोपहर 2:00 बजे तक के लिए लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान वह खड़े-खड़े सड़क पर ही गिर गए थे। उनकी मौत की सूचना परिवार के लोगों को दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात का कहना है कि अस्पताल से मुख्य आरक्षी के शव को पुलिस लाइन लाया जाएगा। वहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका गार्ड ऑफ ऑनर किया जाएगा। उसके बाद उनका शव पैतृक गांव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें