इंदिरापुरम। नौकरी लगवाने के नाम पर 23 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी महिला ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पीड़िता प्रज्ञा अवस्थी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें छह माह पूर्व उनका अनामिका नाम की महिला से संपर्क हुआ था। वह खुद को नेट एप से बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस दौरान एक माह का वेतन कमीशन के रूप में पहले ही मांगा। करीब 23 हजार रुपये देने पर उन्होंने ऑफर लेटर दिया, जो फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।