फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू सामान बेचने के नाम पर 1.58 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुद को सीआरपीएफ का कमांडेंट बताते हुए घरेलू सामान बेचने के नाम पर एक युवक से 1.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुलावठी क्षेत्र के गांव विलायतनगर निवासी नायक रविन्द्र सिंह ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 12 जून 2024 को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ कमांडेंट बताते हुए अपना नाम बबलू कुमार बताते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर बैंगलुरू हो गया है। इसके चलते वह फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य घरेलू सामान को बेच रहा है। आरोपी से बातचीत करने के बाद एक व्यक्ति का फोन आया और खुद को बबलू का ड्राइवर नीरज कुमार बताया और कहा कि जल्द से जल्द अपना सामान ले जाओ। इसके चलते उन्होंने आरोपी से खाता नंबर पूछा और 1,58,400 रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। आरोप है कि कुछ देर बाद ही आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके चलते उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि साइबर पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें