फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टास्क कराने के बहाने युवक से 10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड में अभिषेक श्रीवास्तव को ठगों ने टेलीग्राम एप के जरिये कम निवेश पर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए। इंदिरापुरम पुलिस ने ठगी का मुकदमा किया है। अभिषेक ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ समय पहले उनके फोन पर एक मेसेज आया था, जिसमें पैसे कमाने की जानकारी लिखी थी। उन्होंने लिंक पर क्लिक कर युवक से संपर्क किया तो योजना बताने के लिए ठग ने उन्हें टेलीग्राम एप के ग्रुप में जोड़ दिया। उसमें सिर्फ चार-पांच लोग शामिल थे। ठग ने उन्हें टास्क पूरा करने पर मुनाफे के साथ पैसे कमाने का तरीका बताया। वह उनके झांसे में आ गए और ठग ने अलग-अलग खातों में दस लाख 6 हजार रुपये निवेश करा लिए। शुरू में ठग ने उन्हें जाल में फंसाने के लिए कम निवेश पर मुनाफा दिया, लेकिन बाद में मोटी रकम के बहाने पैसे जमा करा लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि डिजिटल अकाउंट में ठग उन्हें निवेश की गई रकम के साथ मुनाफा भी दिखा रहे थे। उन्होंने टास्क पूरा करने के लिए आवेदन दिया तो ठग ने एकमुश्त पैसे जमा करने की शर्त रख दी। उन्होंने कई बार ठग से पैसे मांगा तो उनका डिजिटल अकाउंट डीलिट करके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि ठगी के मामले में साइबर सेल की टीम पैसे जमा होने वाले अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें